बहराइच: सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक को मिली धमकी, लगाई पिस्टल, 10 आरोपियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। महसी विधानसभा के सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक केके ओझा ने भाजपा विधायक के पुत्र समेत नौ नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व विधायक का कहना है कि उनके प्रस्तावक को जान से मारने की धमकी दी गई है। सपा ने महसी से पूर्व विधायक केके ओझा को बनाया है …

बहराइच। महसी विधानसभा के सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक केके ओझा ने भाजपा विधायक के पुत्र समेत नौ नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व विधायक का कहना है कि उनके प्रस्तावक को जान से मारने की धमकी दी गई है।

सपा ने महसी से पूर्व विधायक केके ओझा को बनाया है प्रत्याशी

बहराइच के महसी विधान सभा से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक केके ओझा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने वर्तमान विधायक सुरेश्वर सिंह को टिकट दिया है। हरदी थाने में तहरीर देकर सपा प्रत्याशी केके ओझा ने कहा है कि सोमवार रात में वह तथा उनके प्रस्तावक कमलापति अवस्थी नौतला भगवानपुर गांव निवासी रमेश मिश्रा के यहां निमंत्रण में गए थे। रात 11 बजे के आसपास सभी वापस लौट रहे थे। महसी तहसील क्षेत्र में स्थित पेट्रोल टंकी के पास 6 चार पहिया वाहन सवार लोग आ गए।

सपा प्रत्याशी के आने से फरार हो गए धमकीबाज

वाहन में भाजपा विधायक के पुत्र और समर्थक शामिल थे। सभी पूर्व विधायक के प्रस्तावक कमलापति को धमकी दी। इसके बाद सभी ने प्रस्तावक को पीछे से पिस्टल लगा दी। जान से मारने की धमकी दी। सपा प्रत्याशी के पहुंचने पर सभी मौके से फरार हो गए। पूर्व विधायक की तहरीर पर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के पुत्र अखंड प्रताप सिंह गोलू, गौरव चौहान, विजय सिंह, रामू सिंह, तेज नारायण, सुबोध त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, पिंटू सिंह और शैलेंद्र पाल सिंह समेत नौ नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच उप निरीक्षक आलोक सिंह को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- गाय पालने वाले किसानों को प्रति माह देंगे 900 रुपए, गोभक्तों की बनाएं सरकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता