अलीगढ़: तेजी से खुल रहे टैटू पार्लर, भगवान के टैटू की है अधिक डिमांड, जानें सेंटर
अलीगढ़। ताला और तालीम की नगरी में टैटू का क्रेज बढ़ने लगा है। जिसका क्रेज सभी में देखने को मिल रहा है। कम से ज्यादा ऊमर तराज के लोग टैटू बनवाते नजर आ रहे है। टैटू का उत्साह सबकी नजरों में देखने को मिल रहा है। दो साल पहले तक टैटू पार्लर नाम मात्र के …
अलीगढ़। ताला और तालीम की नगरी में टैटू का क्रेज बढ़ने लगा है। जिसका क्रेज सभी में देखने को मिल रहा है। कम से ज्यादा ऊमर तराज के लोग टैटू बनवाते नजर आ रहे है। टैटू का उत्साह सबकी नजरों में देखने को मिल रहा है। दो साल पहले तक टैटू पार्लर नाम मात्र के एक दो ही थे। लेकिन वर्तमान में प्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट अपना टैटू पार्लर अलीगढ़ में खोल रहे हैं। इससे पहले टैटू बनवाने के लिए युवा दिल्ली, गुरुग्राम आदि शहरों का जाया करते थे।
अलीगढ़ में टैटू का व्यापार बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें कि दो सालों में करीब दस से अधिक प्रोफेशनल टैटू स्टूडियो जनपद में खुल चुके हैं। जहां पर टैटू बनावाने से लेकर टैटू बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। टैटू बनवाने वालों में 60 फीसदी पुरुष वर्ग तो 40 फीसदी महिला वर्ग शामिल हैं। हर देश का अलग टैटू कल्चर है। भारत में स्प्रीच्यूवल टैटू की अधिक डिमांड है। अलीगढ़ में यह सेंटर विष्णुपुरी, स्वर्ण जयंती नगर, खिरनी गेट, रेलवे रोड मैरिस रोड आदि पर खोले गए हैं।
यह भी पढ़े-70 साल में गरीबी नहीं हटी, गरीब मिटता चला गया: डॉ. महेश शर्मा
