बिजनौर : दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी किशोरी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अमृत विचार। नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी गांव में चार दिन पहले हुए एक किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका के एक रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या की थी। बताया गया कि आरोपी ने शराब के नशे में उसे बुरी नियत से पकड़ा और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। …

बिजनौर/अमृत विचार। नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी गांव में चार दिन पहले हुए एक किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका के एक रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या की थी। बताया गया कि आरोपी ने शराब के नशे में उसे बुरी नियत से पकड़ा और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी।

बीती 19 फरवरी को धर्मपाल पुत्र हीरालाल अपनी पत्नी व दो पुत्रों के साथ शादी समारोह में गए थे। घर में उनकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी। वह पड़ोसी दो बच्चों से पुत्री के पास सोने की बात कह कर गए थे। 20 फरवरी की सुबह उन्हें मोहल्ले के लोगों ने सुचना दी कि उनकी पुत्री का शव कमरे में पड़ा मिला है। वह आनन-फानन में गांव आए और कोतवाली देहात में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आशंका जताई कि दुष्कर्म के बाद पुत्री की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई है। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से गहनता से मामले की जांच की गई।

मंगलवार को पुलिस ने प्रसेवार्ता कर उक्त घटना का खुलास कर दिया। पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने किशोरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात हरीश चंद्र जोशी ने टीम के साथ घटना की जांच की। जांच में सामने आया कि मृतका के पड़ोसी व दूर के रिश्तेदार भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र रिसाल सिंह ने ही घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने उसे नगीना रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना आरोप कबूल कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतका के पिता धर्मपाल उसके दूर के रिश्तेदार हैं और उनके पड़ोस में ही रहता है। 19 फरवरी को धर्मपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ विवाह समारोह में जा रहे हैं और अगली सुबह आएगें। उन्होंने उसको घर की देखभाल करने व बेटी के पास दो बच्चों को सुलाने की बात कही थी। उसने बच्चे तो किशोरी के पास सोने नहीं भेजे, बल्कि करीब 11 बजे स्वयं चल गया। वह शराब के नशे में था। जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला तो उसकी नियत खराब हो गई। उसने किशोरी के साथ अलश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती शुरू कर दी, लेकिन वह विरोध करने लगी।

बताया कि वह अपने पिता से शिकायत करने की धमकी देने लगी। डर के कारण उसने किशोरी के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की और शव बरामदे से खींचकर कमरे में डाल दिया। उसके बाद से वह घर से फरार हो गया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : महिला सिपाही हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंध के चलते गई थी जान

संबंधित समाचार