मुरादाबाद : नशे के 141 इंजेक्शन समेत दो तस्कर दबोचे, उत्तराखंड से लाकर करते थे सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। उत्तराखंड के आईटीआई थाना पुलिस ने मंगलवार को नशे के 141 इंजेक्शन ले जाते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों आरोपी ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तराखंड से लाकर यूपी के विभिन्न गांवों में इंजेक्शन सप्लाई करते हैं। मंगलवार को आईटीआई थाना पुलिस …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। उत्तराखंड के आईटीआई थाना पुलिस ने मंगलवार को नशे के 141 इंजेक्शन ले जाते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों आरोपी ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तराखंड से लाकर यूपी के विभिन्न गांवों में इंजेक्शन सप्लाई करते हैं।

मंगलवार को आईटीआई थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो युवक आए तो पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक उक्त युवकों के पास से इंजेक्शन के दो पैकेट मिले। थाने लाकर उनसे पूछताछ की और इंजेक्शन की जांच कराई। जांच में पता चला कि दोनों पैकेट में 141 इंजेक्शन नशे के हैं।

आरोपियों ने अपनी पहचान ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद शमी व मोहम्मद वसीम के रूप में कराई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह काफी समय से इस धंधे को कर रहे हैं। वह उत्तराखंड के काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, रामनगर मंडी आदि शहरों से लेकर यूपी के ठाकुरद्वारा, भगतपुर , भोजपुर, शरीफ नगर, सुरजननगर, रतूपुरा आदि गांवों के युवकों को बेचते हैं।

आरोपियों ने बताया कि वह नशीले इंजेक्शन सुल्तानपुर पट्टी से खरीदकर लाए हैं और काशीपुर, जसपुर व ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुटी है। बताया कि जल्द ही इस धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी किशोरी की हत्या

संबंधित समाचार