रायबरेली: 15 हजार पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों के घेरे में होगा मतदान, दो हजार होमगार्डों की रहेगी संदिग्धों पर नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली में मतदान के लिए सात हजार पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा छह हजार सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं दो हजार होमगार्ड हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जिले में मतदान के दौरान हर बूथ पर सुरक्षा की कड़ी किलेबंदी रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा सिविल पुलिस और होमगार्ड जवान न सिर्फ …

रायबरेली। रायबरेली में मतदान के लिए सात हजार पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा छह हजार सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं दो हजार होमगार्ड हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

जिले में मतदान के दौरान हर बूथ पर सुरक्षा की कड़ी किलेबंदी रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा सिविल पुलिस और होमगार्ड जवान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाएंगे, बल्कि बूथों पर पहुंचने वाले वोटरों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। थोड़ी सी गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई होगी।

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं, ताकि सकुशल चुनाव कराया जा सके। जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, ऊंचाहार, सरेनी, बछरावां, हरचंदपुर में 23 फरवरी को सलोन में मतदान होगा। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती बूथों पर की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सात हजार पैरामिलिट्री फोर्स, छह हजार सिविल पुलिस, दो हजार होमगार्ड विधानसभा चुनाव कराने के लिए बाहर से आए हैं। इसके अलावा जिले की पुलिस भी तैनात है।

यह भी पढ़ें; नैनीताल: पर्यावरण मित्रों के बाद पालिका कर्मचारियों का भी वेतन को लेकर हल्लाबोल, दफ्तरों में ताले लगने शुरू

संबंधित समाचार