बाराबंकी में सीएम योगी ने किसानों की चिंता की दूर, कहा- गोमाता की रक्षा भी करेंगे और किसानों की फसल भी बचाएंगे
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मंगलवार को यहां कहा कि गुण्डे और माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा की उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है। आने वाले पांच साल में सरकार आम जनता के लिए और अच्छी योजनाएं देकर किसानों को फसलों के नुकसान से बचाने के लिए एवं गौ माता की रक्षा …
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मंगलवार को यहां कहा कि गुण्डे और माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा की उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है। आने वाले पांच साल में सरकार आम जनता के लिए और अच्छी योजनाएं देकर किसानों को फसलों के नुकसान से बचाने के लिए एवं गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करेगी।

सपा आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का करती है काम
मुख्यमंत्री कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरा सैलक में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि 2013 मे समाजवादी सरकार के दौरान अयोध्या वाराणसी आदि तथा कानपुर बिजनौर में आतंकियो द्वारा सीरियल बम ब्लास्ट किये गये और इस आतंकियों को संरक्षण प्रदान करते हुए समाजवादी पार्टी ने इन आतताइयों पर से मुकदमा उठाने की घोषणा कर दी थी।
86 लाक किसानों का ऋण किया गया माफ
जब से 2017 में भाजपा सरकार आयी है तो सरकार बनते ही पहला कार्य 86 लाख किसानों का ऋण माफ करने का किया गया, और पांच सौ 45 लाख किसान को सम्मान निधि योजना के तहत सीधे खाते मे पैसा पहुंचाने का कार्य किया गया है। प्रदेश में बेटी और व्यापारी सन् 2017 के पहले सुरक्षित नही थे। अराजकतत्व बाजारों मे बमबारी करने का काम करते थे जिनको उनके मुकाम पर पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। भोलेनाथ जी के दर्शन करने के लिए कांवड यात्रा उनके भक्तों की ससम्मान पूर्वक कैसे निकलनी चाहिये, इसकी भी व्यवस्था सरकार ने की है।
महिलाओं, बहनों की सुरक्षा के लिए बनाया एंटी रोमियो स्क्वॉयड
महिलाओं एवं बहनो की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कॉट का गठन किया गया। समाजवादी पार्टी के जमाने मे गरीब व्यक्ति का पैसा इत्र वाले मित्र के घर चला जाता था। भयमुक्त एवं विकासयुक्त का वातावरण समाज को भाजपा सरकार ही दे सकती है उन्होने 266 विधानसभा कुर्सी से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस क्रम मे पार्टी प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि हमने अपनी विधानसभा क्षेत्र में भयमुक्त समाज एवं उन्नतिशील विकास योजनाएं लागू कराकर क्षेत्रीय जनता का सम्मान बढाने का कार्य किया है।
भीड़ देखकर गदगद दिखे सीएम योगी
समारोह को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, प्रदीप रावत, रंगनाथ त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक तरूण राजन व रवि दीक्षित ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये। समारोह का संचालन जिला महामंत्री शीलरत्न मिहिर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशांक कुशुमेश, विनोद मिश्रा, अंशुमान मिश्रा, अरूण कुमार सिंह, विशाल सिंह, पिन्टू सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, सरोज कुमार वर्मा, नाइन्टू सिंह, करूणा शंकर शुक्ला, श्रीश रावत आदि समेत काफी संख्या में भीड जमा थी।
मुख्यमंत्री की सभा में व्यवधान डालने का प्रयास
वहीं बुधवार को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा मैं व्यवधान डालने का प्रयास किया गया। सभा शुरू होने के पूर्व किसानों ने आवारा पशु लाकर सभा स्थल लाकर छोड़ दिए। जिन्हें हटाने में पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री को भी पता चलना चाहिए कि आवारा घूमने वाले गाय एवं सांड से हमें कितनी समस्या होती है।
यह भी पढ़ें: सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के पूर्व अधिकारी को कोविड के आंकड़े लीक करने के मामले में जेल की सजा
