जर्मनी ने रूस को संवेदनशील मशीनरी बेचने के संदिग्ध को अभ्यारोपित किया
बर्लिन। जर्मनी के अभियोजकों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने शस्त्र नियंत्रण कानून तोड़कर रूस को संवेदनशील मशीनरी बेचने के संदिग्ध एक उद्योगपति को अभ्यारोपित किया है। अभियोजकों ने कहा कि इस मशीनरी का इस्तेमाल रासायनिक हथियार बनाने में किया जा सकता है। जर्मनी के सीमाशुल्क अधिकारियों ने पिछले साल लीपजिग शहर से इस व्यक्ति …
बर्लिन। जर्मनी के अभियोजकों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने शस्त्र नियंत्रण कानून तोड़कर रूस को संवेदनशील मशीनरी बेचने के संदिग्ध एक उद्योगपति को अभ्यारोपित किया है। अभियोजकों ने कहा कि इस मशीनरी का इस्तेमाल रासायनिक हथियार बनाने में किया जा सकता है।
जर्मनी के सीमाशुल्क अधिकारियों ने पिछले साल लीपजिग शहर से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसकी पहचान एलेंक्जेंडर एस. के रूप में हुई थी। संघीय अभियोजकों ने कहा कि संदिग्ध पर औपचारिक रूप से रूस में एक कंपनी को प्रतिबंधित सामान बेचने और रूसी खुफिया एजेंसी के काम के लिए निर्यात नियमों को तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
अभियोजकों का आरोप है कि जिस रूसी कंपनी के संदिग्ध के साथ व्यापारिक संबंध थे, उसे रूस की खुफिया एजेंसी का समर्थन हासिल था और एजेंसी उसकी आड़ में सैन्य उद्योग से संबंधित सामान खरीदती थी। अभियोजकों ने कहा कि खरीदे गए सामान का उपयोग नागरिक उद्देश्यों के लिए या फिर परमाणु, जैविक या रासायनिक हथियार या मिसाइल विकसित करने के लिए किया जा सकता था।
