बरेली: खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराकर युवक फरार
बरेली, अमृत विचार। जनसेवा केंद्र पर पहुंचे एक व्यक्ति ने नकद कैश देने का झांसा देकर केंद्र संचालक से हजारों की रकम खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद वह बहाना बनाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बैरियर वन स्थित आलोक नगर …
बरेली, अमृत विचार। जनसेवा केंद्र पर पहुंचे एक व्यक्ति ने नकद कैश देने का झांसा देकर केंद्र संचालक से हजारों की रकम खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद वह बहाना बनाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बैरियर वन स्थित आलोक नगर निवासी पवन कुमार घर के पास ही जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब 8 बजे उनके केंद्र पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने नकद 30 हजार रुपये लेकर खाते में ट्रांसफर कराने की बात कही। इस पर उन्होंने हामी भर दी। बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति बहाना कर केंद्र से बाहर निकला और फिर नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद केंद्र संचालक ने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि आरोपी सीबीगंज के परसाखेड़ा का रहने वाला नईमुद्दीन है।
ये भी पढ़ें-
