बरेली: ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली,अमृत विचार। रामपुर स्थित एक ट्रस्ट के चेयरमैन ने बारादरी की दो बहनों के खिलाफ बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने कुछ समय पहले ट्रस्ट के चेयरमेन व पुलिस अफसर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मानवाधिकार आयोग में रामपुर के सिविल लाइंस निवासी विनोद सिंह यादव ने …
बरेली,अमृत विचार। रामपुर स्थित एक ट्रस्ट के चेयरमैन ने बारादरी की दो बहनों के खिलाफ बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने कुछ समय पहले ट्रस्ट के चेयरमेन व पुलिस अफसर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मानवाधिकार आयोग में रामपुर के सिविल लाइंस निवासी विनोद सिंह यादव ने शिकायत की कि वह रामपुर स्थित स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट के चेयरमेन हैं।
आयोग से की शिकायत में उन्होंने बताया कि महिला ने साल 2021 में उनके व तत्कालीन गंज थाना प्रभारी रामवीर सिंह यादव वर्तमान पुलिस निरीक्षक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मजिस्ट्रेट जांच के बाद पीड़ितों को क्लीनचिट दे दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद दोबारा महिला ने उनके खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसकी जांच एसआईटी टीम कर रही है। आरोप है कि महिला व उसकी बहन ने साल 2021 में रामपुर के ही एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद ब्लैकमेल करके व्यक्ति रकम भी ऐंठी थी। महिला के खिलाफ रामपुर के ही गंज थाने में साल 2014 में धोखाधड़ी की धारा में पहले से ही एक रिपोर्ट दर्ज है।
मानवाधिकार आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद आयोग के आदेश पर बारादरी पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें-
