लखनऊ: राजधानीवासियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाएगी मेट्रो, रात दस बजे तक रहेगी उपलब्ध
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को लखनऊ में भी मतदान होगा। इसके मद्देनजर लखनऊ मेट्रो ने मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में सहूलियत देने के लिये मेट्रो सेवा का परिचालन सुचारु रखने का फैसला किया है। मेट्रो प्रबंधन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को लखनऊ में भी मतदान होगा। इसके मद्देनजर लखनऊ मेट्रो ने मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में सहूलियत देने के लिये मेट्रो सेवा का परिचालन सुचारु रखने का फैसला किया है। मेट्रो प्रबंधन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदान के दौरान लखनऊ मेट्रो रेल की सेवाएं पूर्व की भांति सुचारु रुप से जारी रहेंगी।
सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी वोटिंग
गौरतलब है कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जबकि मेट्रो सेवा अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा, “उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में आगामी 23 फरवरी को वोट डाले जाने हैं| मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने संवैधानिक दायित्य का निर्वहन करें। हर किसी का वोट हमारे देश एवं प्रदेश के साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अमूल्य है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: यूपी क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ ने उठाई एसीएफ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांग, भेजा ज्ञापन
