लखनऊ: पर्यावरण की रक्षा के साथ मतदान के लिए प्रेरित करेगा ग्रीन बूथ, पहली बार हो रहा चारबाग में स्थापित
लखनऊ। बुधवार को राजधानी में विधानसभा चुनाव के क्रम में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर तैयार किया गया ग्रीन बूथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बूथ के माध्यम से सभी मतदान अवश्य करें कि शिक्षा देने के साथ साथ हमको अपने वातावरण की रक्षा करने …
लखनऊ। बुधवार को राजधानी में विधानसभा चुनाव के क्रम में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर तैयार किया गया ग्रीन बूथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बूथ के माध्यम से सभी मतदान अवश्य करें कि शिक्षा देने के साथ साथ हमको अपने वातावरण की रक्षा करने की प्रेरणा मिलेगी। ये बूथ एपीसेन गर्ल्स कॉलेज चारबाग में स्थापित किया गया है।
जिसमें विज्ञान और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, इस आकर्षक व आदर्श ग्रीन बूथ,में माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों द्वारा भी अपने छात्र छात्राओं के नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों द्वारा अपने वातावरण की रक्षा करते हुए नए मजबूत लोकतंत्र वाले विकसित भारत के स्वरूप को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है,इस नवाचारी ग्रीन बूथ में वैज्ञानिक मॉडल्स द्वारा दिये जाने वाले सन्देश को स्थापित करने में मेरे साथ लगे हुई पूरी टीम को मैं हृदय से बधाई देता हूं,अपेक्षा करता हूं ऐसे संदेश हम सबको सौ प्रतिशत मतदान के लिए नई प्रेरणा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत के निर्देशन में इस तरह पहली बार संदेश वाला ग्रीन बूथ स्थापित किया गया है। इस बूथ के माध्यम से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
डॉ. दिनेश जायसवाल मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
यह भी पढ़ें: लखनऊ: भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, चुनाव प्रचार पर लगी रोक
