यूपी चुनाव 2022: गोरखपुर में जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज बुधवार को एक तरफ जहां 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गोरखपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज बुधवार को एक तरफ जहां 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गोरखपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन सरकार ने वर्षों पुराने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग का काफी विकास हुआ है।
इसके साथ जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी में जो काम किये हैं उससे प्रभावित होकर यूपी की जनता ने एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। वहीं तीन तलाक के दंश और अभिशाप से आजाद कराया। इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक नहीं था। लेकिन हमारा देश 13वीं शताब्दी के कानून को लेकर चल रहा था।
यह भी पढ़ें:-आम बजट में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लक्ष्य को हासिल करने का स्पष्ट खाका- प्रधानमंत्री
