UP Elections 2022: लखीमपुर खीरी में युवक ने EVM में डाला फेवीक्विक, काफी देर तक रुका मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी।  यूपी के चौथे चरण के मतदान के लिए लोगो में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। चौथे चरण के मतदान लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बांदा, फतेहपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सभी जगहों पर सुबह से मतदान देखने को मिल रहा है। चौथे चरण का मतदान 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग चल …

लखीमपुर खीरी।  यूपी के चौथे चरण के मतदान के लिए लोगो में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। चौथे चरण के मतदान लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बांदा, फतेहपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सभी जगहों पर सुबह से मतदान देखने को मिल रहा है। चौथे चरण का मतदान 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग चल रही है।

लखीमपुर खीरी के सदर विधानसभा क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात युवक ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया। फेवीक्विक डालने से बटने जाम हो गया और काफी देर तक मतदान रुका रहा। मतदान में बांधा आने से भारी संख्या में मतदाता लाइन में लगे रहे और ईवीएम का इंतजार करते रहे। मौके पर स्थित अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे साथ ही लखीमपुर खीरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मतदान में रुकावट के मामले कई जगह से सामने आ रहे है कई ऐसे भी अराजक तत्व है जो मतदान को नहीं होने देना चाहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। उन्नाव में कई जगह मतदान का बहिष्कार किया गया है। और लखनऊ में कर्मचारियों ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है। लखनऊ में बीकेटी के मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर गिने चुने वोटर्स ही पहुंचे हैं। अधिकारियों ने दावा किया था कि यहां सब मतदान करेंगे, लेकिन बूथ पर सुबह काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ में मोहनलालगंज के रामपुर में सपा के पोलिंग एजेंट के अंदर जाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। चौथे चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 16 सीटें सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े-मुरादाबाद: इंटरलॉकिंग से बढ़ जाएगी ट्रेनों की गति

संबंधित समाचार