बाइडेन और पुतिन के बीच बढ़ सकता है गतिरोध, रूस, यूक्रेन पर डेढ़ लाख सैनिकों के साथ हमला करने को तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। रूसी संसद द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश से बाहर सेना के प्रयोग की अनुमति देने के बाद मंगलवार को यूक्रेन के मुद्दे पर मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच गतिरोध बढ़ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूरोपीय नेताओं ने इसके जवाब में रूस के बड़े व्यवसायियों और बैंकों पर प्रतिबंध लगा …

मास्को। रूसी संसद द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश से बाहर सेना के प्रयोग की अनुमति देने के बाद मंगलवार को यूक्रेन के मुद्दे पर मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच गतिरोध बढ़ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूरोपीय नेताओं ने इसके जवाब में रूस के बड़े व्यवसायियों और बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए।

बाइडेन और पुतिन ने संकेत दिया है कि यह गतिरोध आगे और बढ़ सकता है। पुतिन, यूक्रेन पर डेढ़ लाख सैनिकों के साथ हमला करने को तैयार हैं और बाइडेन ने अभी तक रूस को आर्थिक रूप से अधिक नुकसान पहुंचाने वाले प्रतिबंध नहीं लगाए हैं।

अमेरिी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर हमला होता है तो पाबंदियां लगाई जाएंगी। पुतिन द्वारा यूक्रेन में विद्रोही सेनाओं के कब्जे वाले इलाकों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के बाद नाटो के पूर्व में रूस की सीमा पर स्थित बाल्टिक देशों में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक तैनात किये गए हैं।

व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा कि क्रेमलिन ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है और यह “यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत है।” बाइडन ने कहा कि यदि पुतिन की सेनाएं और आगे बढ़ती हैं तो वह रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगा देंगे।

संबंधित समाचार