मुरादाबाद : जितने घंटे का सफर, उससे ज्यादा बस का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों बस के यात्री मुश्किल भरा सफर करने को मजबूर हैं। मुरादाबाद व पीतल नगरी डिपो पर तीन से चार घंटे का इंतजार करने के बाद बस मिल रही है। सफर से ज्यादा यात्रियों का समय बस का इंतजार करने में बर्बाद हो रहा है। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में मुरादाबाद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों बस के यात्री मुश्किल भरा सफर करने को मजबूर हैं। मुरादाबाद व पीतल नगरी डिपो पर तीन से चार घंटे का इंतजार करने के बाद बस मिल रही है। सफर से ज्यादा यात्रियों का समय बस का इंतजार करने में बर्बाद हो रहा है।

विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में मुरादाबाद डिपो से 48 व पीतल नगरी डिपो 51 बसें जा चुकी हैं। बसों के जाने से यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को मुरादाबाद डिपो पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बसों के प्रवेश के लिए खिड़की का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर के समय मुरादाबाद डिपो पर खड़े यात्री रफीह अहमद ने बताया कि उन्हें मेरठ जाना है।

मेरठ का सफर तय करने में तीन-चार घंटे लगते हैं। इतना ही समय बस का इंतजार करने में लग रहा है। अमरोहा जा रहे यात्री जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। इतना समय तो अमरोहा तक जाने में नहीं लगता। इसके अलावा अन्य यात्री भी बसों के लिए तीन से चार घंटों तक भटकते नजर आए। मुरादाबाद से झांसी के लिए बस सेवा हो गई है।

चुनाव के बाद यात्रियों को रोजाना शाम को मुरादाबाद से झांसी जाने के लिए बस मिल सकेगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पिछले समय काफी से यात्रियों द्वारा झांसी के लिए बस शुरू करवाने की मांग की जा रही थी। यात्रियों की मांग पर परिवहन विभाग ने दो बसों का संचालन मुरादाबाद के पीतलनगरी डिपो से शुरू कराया है।

मुरादाबाद से बस शाम को रवाना होगी और वहीं झांसी से भी बस उसी समय चलाई जायेगी। पीतल नगरी डिपो के एआरएम शिव बालक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद से झांसी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिसके तहत रोजाना शाम को मुरादाबाद से चलकर अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर होते हुए झांसी जाएंगी, वहीं दूसरी बस ठीक उसी समय झांसी से चलकर मुरादाबाद पहुंचेगी। बताया कि बसें चुनाव ड्यूटी में गई हुई है, इसलिए चुनाव के बाद नियमित रूप से को रवाना किया जायेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा