UP Election 2022: पीएम मोदी ने बाराबंकी में जनसभा को किया संबोधित, पहले की सरकारों पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पीएम मोदी बाराबंकी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीबों का मूड बिल्कुल साफ है, गरीब भाजपा के साथ हैं। मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोगों को यूपी के गरीब परिवारों की कोई परवाह नहीं है। योगी सरकार ने …

बाराबंकी। पीएम मोदी बाराबंकी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीबों का मूड बिल्कुल साफ है, गरीब भाजपा के साथ हैं।

मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोगों को यूपी के गरीब परिवारों की कोई परवाह नहीं है। योगी सरकार ने 5 सालों में हर गरीब परिवार को, हर पिछड़े परिवार को अपना परिवार माना है। मोदी ने कहा कि जनकल्याण योजनाओं का सर्वाधिक लाभ दलित, मुस्लिम और गरीब तबकों की माताओं बहनों को मिला। उप्र में अब मनचलों को पता है कि अगर सीमा लांघी तो जेल जाना पड़ेगा।

पीएम ने कहा कि तीन तलाक जैसी समस्या से मुस्लिम महिलाएं असुरक्षित थीं। मैं जरा घोर परिवारवादियों से पूछता हूं कि आपको मेरी मुस्लिम बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिखा। छोटे-छोटे बच्चे लेकर मुस्लिम महिलाओं को अपने पिता के घर लौटना पड़ता था।

पढ़ें- इराक ने कुवैत पर 1990 के हमले में हुए नुकसान की भरपाई पूरी की : संयुक्त राष्ट्र

संबंधित समाचार