रामपुर : यातायात सुरक्षा के लिए ग्रामीणों व राहगीरों को छात्राओं ने किया जागरुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने यातायात से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर ग्राम लालपुर से सरकथल तक यातायात जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम …

रामपुर, अमृत विचार। शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने यातायात से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर ग्राम लालपुर से सरकथल तक यातायात जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।

दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सरकथल के दुर्गा मंदिर आश्रम में चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों से सड़क पर सुरक्षित चलने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि तेज गति से वाहन न चलाएं, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, सदैव सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें।गलत तरीके से ओवरटेकिंग नहीं करें। साथ ही सदैव सड़क की बाई और चलें। स्वयंसेवियों ने यातायात से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर ग्राम लालपुर से सरकथल तक यातायात जागरूकता रैली भी निकाली।

एनएसएस की प्रथम व दूसरी इकाई के स्वयंसेवियों ने बाजपुर मुरादाबाद हाईवे पर जाकर बिना हेलमेट के चल रहे राहगीरों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने राहगीरों से कहा कि दुर्घटना से तो देर भली।

इससे पूर्व एनएसएस की दूसरी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ग्राम लालपुर के अंबेडकर सामुदायिक केंद्र पर यातायात विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमें प्रथम स्थान, दूसरे स्थान व तृतीय स्थान पर रहे स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा, प्रबंध समिति के मदन पाल सिंह चौहान, सुरेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह व स्टाफ सदस्यों में एस.बी यादव, चीनू, सुषमा राज, रामेश्वर, राशिद हुसैन, अनूप सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार