फरहान अख्तर की बाहों में सिमटी दिखीं शिबानी दांडेकर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फरहान ने अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस ‘सुकून’ में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी की। अब शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम भी बदल लिया है। हाल ही में फरहान-शिबानी ने …

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फरहान ने अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस ‘सुकून’ में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी की। अब शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम भी बदल लिया है। हाल ही में फरहान-शिबानी ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

फरहान अख्तर ने शादी की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कुछ दिनों पहले शिबानी दांडेकर और मैंने अपने मिलन का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उस दिन हमारी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान किया।

फरहान ने आगे लिखा है कि हालांकि, यह उत्सव आपके साथ कुछ कीमती पलों को शेयर किए बिना और आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है। क्योंकि हम एक साथ समय के आसमान में अपनी जर्नी शुरू करते हैं। आपको हमारी ओर से ढेर सारा प्यार।”

शिबानी दांडेकर ने भी शादी की फोटोज शेयर कर लिखा, “Mr & Mrs। मेरे पति फरहान अख्तर। द मोस्ट मैजिकल डे ऑफ माय लाइफ।” इस तस्वीर में शिबानी दांडेकर को पति फरहान अख्तर की बाहों में गुम देखा जा सकता है। एक दूसरे के संग दोनों कितने खुश हैं, उसका नजारा आप यहां देख सकते हैं। वेडिंग के दौरान फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने एक दूसरे के संग रोमांटिक कपल डांस भी किया।

ना हार, ना श्रृंगार ना कजरे की धार, अनूठी सी शादी में शिबानी दांडेकर को अनूठी दुल्हन बने हुए देखा गया। शिबानी का वेडिंग लुक खूब सुर्खियों में है। क्योंकि इस कपल ने ना तो निकाह पढ़ा और ना ही फेरे लिए। ये शादी कसमों, वादों और दिल के जुड़ने से हुई।

इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान फरहान और उनकी बेटियों की फोटोज ने खींचा। वहीं, शिबानी हाथ थामकर अपने ससुर जावेद अख्तर संग डांस करती दिखाई दीं। पूरे परिवार की ऐसी प्यार भरी बॉन्डिंग पर फैंस का दिल आ गया है।

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग सेरेमनी की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें फैमिली संग बिताए प्यार और मस्ती भरे पल भी हैं।

इन फोटो उनकी दोनों बेटियों शाक्या और अकीरा के साथ भी है। दोनों बेटियां अपने पापा की दूसरी शादी में बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं। अपनी बेटियों को बांहों में थामे फरहान भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि फरहान-शिबानी की खंडाला में हुई इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन, अमृता अरोड़ा, डीनो मोरेया और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। फरहान-ऋतिक ने अपनी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के गानों पर जमकर डांस भी किया था।

फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में थे और लिव-इन में रह रहे थे। दोनों ने कुछ समय तक सबसे अपना रिश्ता छुपाने के बाद साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। बता दें कि फरहान की शिबानी से दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी संग सात फेरे लिए थे। दोनों की दो बेटियां हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर आखिरी बार फिल्म ‘तूफान’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

Image

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी नेक्स्ट डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म ‘जी ले जरा’ पर काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2022 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा।

संबंधित समाचार