वाराणसी के सनबीम स्कूल के पास मिला लावारिस बैग, पुलिस ने की छानबीन तो मिला यह सामान
वाराणसी। वाराणसी के सेंट्रल जेल रोड के पास स्थित सनबीम स्कूल के पास नाले में एक लावारिस बैग मिला है। लावारिस बैग को काफी देर तक पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने फैंटम दस्ते …
वाराणसी। वाराणसी के सेंट्रल जेल रोड के पास स्थित सनबीम स्कूल के पास नाले में एक लावारिस बैग मिला है। लावारिस बैग को काफी देर तक पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने फैंटम दस्ते को सूचना दी।
फैंटम दस्ते ने बैग की छानबीन की तो उसमें कुछ कपड़े मिले। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस को आशंका है कि किसी चोर ने किसी का बैग चुराया होगा लेकिन जब उसमें कुछ नहीं मिला तो उसे छोड़कर वो भाग गया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : पीपीपी नेता रहमान मलिक का निधन, कोरोना के कारण अस्पताल में थे भर्ती
