अयोध्या: गुरुवार को जनसभाएं करने के बाद रोड शो करेंगे सीएम योगी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी निकालेंगे रोड शो
अयोध्या। चुनाव में महज चार दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या जनपद में जनसभाएं करने के बाद शाम को रोड शो करेंगे। अगले ही दिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी रोड शो निकालेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को …
अयोध्या। चुनाव में महज चार दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या जनपद में जनसभाएं करने के बाद शाम को रोड शो करेंगे। अगले ही दिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी रोड शो निकालेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को जनपद में तीन कार्यक्रम है। वह रुदौली में 2 बजे व गोसाईगंज में 3 बजे जनसभा करने के बाद अयोध्या विधानसभा में शाम 4 बजे रोड शो निकालेंगे। वह अयोध्या धाम में प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।
वहीं शुक्रवार को भाजपा नेता अनुराग ठाकुर भी अयोध्या शहर में रोड शो करेंगे। 25 को ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी रोड शो करेंगे। अखिलेश तारुन में जनसभा करने के बाद 1 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। उसके बाद राम कथा पार्क से शहर के गांधी पार्क तक रोड शो निकालेंगे।
पढ़ें- बरेली: एक बेटी के पिता पर नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
