रामपुर : शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बीती देर रात नेशनल हाइवे पर दिबदिबा गांव के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे कार चला रहे क्षेत्र के फुलसुंघी गांव निवासी इक्कीस वर्षीय मलकीत सिंह उर्फ मन्नू बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। …

रामपुर, अमृत विचार। बीती देर रात नेशनल हाइवे पर दिबदिबा गांव के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे कार चला रहे क्षेत्र के फुलसुंघी गांव निवासी इक्कीस वर्षीय मलकीत सिंह उर्फ मन्नू बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को सीएचसी पहुंचाया।वहां पर डॉक्टर द्वारा मृत्यु की पुष्टि करने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में मिले मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि युवक बजाज फाइनेंस कम्पनी में काम करता था।

हादसे के समय वह रूद्रपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद वापिस अपने घर की तरफ लौट रहा था। बीती रात करीब एक बजे हाइवे पर दिबदिबा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी।यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे मलकीत की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार