गौतमबुद्धनगर: महिला शौचालय में आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक व युवती, पुलिस ने टोका तो लड़ने लगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। जिले के सेक्टर 62 के गोलचक्कर के पास बने महिला शौचालय में एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में दिखे। ये दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला सिपाही ने दोनों से पूछताछ की तो वो दोनों महिला सिपाही से …

गौतमबुद्धनगर। जिले के सेक्टर 62 के गोलचक्कर के पास बने महिला शौचालय में एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में दिखे। ये दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला सिपाही ने दोनों से पूछताछ की तो वो दोनों महिला सिपाही से लड़ने लगे।

महिला पुलिस ने की पूछताछ तो मचा दिया शोर

उन दोनों ने कहा कि आपका काम हम जैसे लोगों को सुरक्षा देना है, परेशान करना नहीं। इसके बाद इस घटना को अपनी निजी जिंदगी से जोड़कर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कई लोग वहां जुट गए जिसके बाद महिला सिपाही ने पुलिस की मदद से दोनों को हिरासत में ले लिया और चालान कर दिया। पुलिस ने शांतिभंग और दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: रामपुर : शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार