अमेठी में गरजे सीएम योगी, कहा- हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही बीजेपी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य पार्टियां विकास, सुख समृद्धि, युवाओं के रोजगार, सुरक्षा आदि की नहीं जातिवाद, धर्म को राजनीति का आधार बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं जबकि भाजपा जनता के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तिलोई कस्बे में …

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य पार्टियां विकास, सुख समृद्धि, युवाओं के रोजगार, सुरक्षा आदि की नहीं जातिवाद, धर्म को राजनीति का आधार बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं जबकि भाजपा जनता के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तिलोई कस्बे में राजभवन के पीछे स्थित मैदान पर एक विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य पार्टियां विकास, सुख समृद्धि, युवाओं के रोजगार, सुरक्षा आदि की नहीं जातिवाद, धर्म को राजनीति का आधार बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं जबकि भाजपा जनता के लिए काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तिलोई कस्बे में राजभवन के पीछे स्थित मैदान पर एक विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां विकास, सुख समृद्धि, युवाओं के रोजगार, सुरक्षा आदि की नहीं जातिवाद, धर्म को राजनीति का आधार बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य करते रहें है। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम पिछले पांच वर्षों से लगातार किया है।

तिलोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से तिलोई पहुंचकर एक विशाल जनसभा को मंच से संबोधित करते हुए तिलोई की धरती को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तिलोई आया हूं तो हमें उस सच को स्वीकार करना होगा जो सत्य वास्तव में सदैव हम सब के विकास में बाधक रहा है। पहले व 2017 के बाद प्रदेश में क्या परिवर्तन हुआ है।

वह परिवर्तन आप से छिपा नहीं है। आज तिलोई की जनता को इस बात के लिए बधाई देता हूं कि उन्होंने 2017 में जिन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था आज उनके प्रयासों से तिलोई में एक मेडिकल कॉलेज मिला है जिसका शिलान्यास भी हो चुका है। वर्ष 2023 में जब मेडिकल कॉलेज तिलोई में बनकर तैयार होगा और प्रवेश मिलेगा तो आजादी के बाद से जो तमन्ना अमेठी के वासियों में रही थी पूरी हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह दिन भी जल्द आप सभी को देखने को मिलेगा कि यहां का युवा अपने ही जनपद में डॉक्टर बनकर तैयार होगा। आपके विधायक व सांसद ने तिलोई के इस सपने को साकार किया है इसके लिए हम तिलोई की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ें: रामपुर: दावत खाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

संबंधित समाचार