रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, 64 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिले की पांच विधानसभाओं के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह मतदान धीमा रहा और दिन ढलने के साथ इसमें तेजी आई। शाम को जब पोलिंग बंद हुई तो फीसदी मतदान हुआ। इस तरह 64 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। विधानसभा चुनाव के …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिले की पांच विधानसभाओं के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह मतदान धीमा रहा और दिन ढलने के साथ इसमें तेजी आई। शाम को जब पोलिंग बंद हुई तो फीसदी मतदान हुआ। इस तरह 64 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।

विधानसभा चुनाव के लिए 17 लाख 25 हजार 929 मतदाता 65 बने थे।

बुधवार  सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जो नए वोटर थे उनमें खासा उत्साह दिखा। महिलाओं ने भी जमकर मतदान किया। जो माडल बूथ बनाए गए थे। उसमें मतदाताओं ने स्लेफी ली।  विधानसभा क्षेत्र सदर,  ऊंचाहार और सरेनी में छुटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 15 हजार पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लगा रहा तो साथ ही संवेदनशील बूथों की सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की गई। मतदान के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में ईवीएम को रखवाया। सदर सीट पर भाजपा और कांग्रेस मे, हरचंदपुर में भाजपा, सपा और कांग्रेस, ऊंचाहार में सपा और भाजपा , बछरावां में अपना दल और बसपा तथा सरेनी में सपा, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला नजर आया।

एक नजर मतदाता और मतदान व्यवस्था पर

  • मतदान केंद्र- 1244
  • मतदेय स्थल 2001
  • ईवीएम- 2393
  • वीवीपैट- 7533

सुबह 9 बजे तक मतदानः 8.39 %

  • बछरावां – 8.33%
  • हरचंदपुर – 10. 41%
  • रायबरेली सदर – 8.3%
  • सरेनी – 8.56%
  • ऊंचाहार 6.33%
  • दोपहर 1 बजे तक का मतदान 40.17%
  • बछरावां :39.87 %
  • हरचंदपुर: 41.67 %
  • सदर:  41.76%
  • सरेनी: 38.16%
  • ऊँचाहार: 37.43 %
  • 3 बजे तक का मतदान 50.84 %
  • बछरावां :51.79  %
  • हरचंदपुर: 51.08 %
  • सदर:  51.75%
  • सरेनी: 50.08%
  • ऊँचाहार: 49.48 %

सदर में सुबह कम तो बाद में तेज मतदान

रायबरेली की सदर सीट पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। अदिति सिंह भाजपा की प्रत्याशी हैं वहीं प्रियंका वाड्रा की नजर भी इस सीट पर है। यहां सुबह कम मतदान हुआ तो बाद में तेजी से मतदाता घर से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें: अमरोहा : आटा पीसने की चक्की में घायल हुए दौलत ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा