बिजनौर : बंद मकान से नगदी व आभूषण समेत हजारों की चोरी
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। बीती रात चोरों ने नगर के मोहल्ल पतियापाडा में बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। मकान स्वामी घर का ताला लगाकर अपनी बहन के घर गई थीं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पतियापाडा मोहल्ला निवासी रुबी ने कोतवाली में दी …
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। बीती रात चोरों ने नगर के मोहल्ल पतियापाडा में बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। मकान स्वामी घर का ताला लगाकर अपनी बहन के घर गई थीं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पतियापाडा मोहल्ला निवासी रुबी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह दो दिन पहले कस्बे में ही अपनी बहन के घर गई थी। घर में ताला लगा दिया था। वह घर आई तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। घर में भीतर गई तो सामान तितर-बितर पड़ा था। बताया कि चोरों ने सेफ अलमारी व संदूक के भी ताले तोड़े और 20 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के आभूषण व एक साइकिल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उसने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की, लेकिन पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बुधवार को पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। नगर में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। शनिवार की रात भी फव्वारा चौक के निकट एक घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये की चोरी हो गई थी। लोगों ने इस बाबत भी सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: प्रेमी से शादी की तो मायके वालों ने की तोड़फोड़, ससुराली पलायन को मजबूर
