बरेली: निजी कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी
बरेली,अमृत विचार। पिता से मिलने दूसरे शहर गए एक निजी कर्मचारी के घर चोरों ने घुसकर लाखों का सामान पार कर दिया। कर्मचारी जब घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मां वैष्णवपुरम कॉलोनी के रहने वाले उदय प्रकाश सिंह निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। …
बरेली,अमृत विचार। पिता से मिलने दूसरे शहर गए एक निजी कर्मचारी के घर चोरों ने घुसकर लाखों का सामान पार कर दिया। कर्मचारी जब घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मां वैष्णवपुरम कॉलोनी के रहने वाले उदय प्रकाश सिंह निजी कंपनी में कर्मचारी हैं।
पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि वह 18 फरवरी को पिता केदारनाथ सिंह से मिलने लखनऊ गए थे। तीन दिन बाद 21 फरवरी की शाम करीब 3 बजे जब वह घर पहुंचे तो घर के मेन गेट के ताले टूटे पड़े थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के अंदर की अलमारी व लॉकर भी टूटे हुए थे। कर्मचारी के मुताबिक उनके घर से महंगी टीवी, लैपटॉप, चांदी के बर्तन समेत चांदी के बर्तन, सोने के जेवरात व 15 हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: चाचा के बेटे से कर रहे थे गाली गलौच, बचाने गया युवक तो दबंगों ने जमकर पीटा
