सोनभद्र: बीजेपी विधायक ने भरी सभा में कान पकड़ कर लगायी उठक-बैठक, नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। लोकतंत्र में चुनाव के समय ऐसा अवसर भी आता है जब जनप्रतिनिधि जनता के इशारों पर नाचने को मजबूर होते हैं। ऐसा ही कुछ यहां भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन के दौरान हुआ जब पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे मंच पर ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लग गए। यह दृश्य देख कर …

सोनभद्र। लोकतंत्र में चुनाव के समय ऐसा अवसर भी आता है जब जनप्रतिनिधि जनता के इशारों पर नाचने को मजबूर होते हैं। ऐसा ही कुछ यहां भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन के दौरान हुआ जब पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे मंच पर ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लग गए।

यह दृश्य देख कर एक बार तो सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए लेकिन फिर मंचासीन वरिष्ठ लोगों ने उन्हें रोका और कार्यकर्ताओं ने भी जयकारा लगाकर मामले को सम्भाला। हुआ यूं कि त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक पर पांच वर्ष तक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए असंतोष जताया। जब मामला हद पार करने लगा तो विधायक ने सभी से क्षमा माँगते हुए कान पकड़ कर उठक बैठक लगाना शुरू कर दिया और सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की।

इस दौरान झारखंड के भावनाथपुर के विधायक भानुप्रताप शाही भी मंचासीन थे। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति गलती की माफी माँग ले तो उसे माफ कर देना चाहिए।

यह भी पढें: सीतापुर में हुई कुल 66.85 प्रतिशत वोटिंग, बिसवां में सबसे ज्यादा हुआ मतदान

संबंधित समाचार