बरेली: आरटीई के तहत बच्चों को नहीं मिलेगा निशुल्क प्रवेश
बरेली,अमृत विचार। मान्यता प्राप्त स्कूलों ने 2022- 23 के शैक्षिक सत्र में छात्रों को निशुल्क प्रवेश देने से मना कर दिया है। बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय भटनागर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त स्कूलों में हर वर्ष विभिन्न कक्षाओं में 25 फीसदी बच्चों को प्रवेश कराया जाता …
बरेली,अमृत विचार। मान्यता प्राप्त स्कूलों ने 2022- 23 के शैक्षिक सत्र में छात्रों को निशुल्क प्रवेश देने से मना कर दिया है। बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय भटनागर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त स्कूलों में हर वर्ष विभिन्न कक्षाओं में 25 फीसदी बच्चों को प्रवेश कराया जाता है।
लेकिन बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति का विभाग की तरफ से लंबे समय से भुगतान नहीं कराया जा रहा है। जबकि इस संबंध में संगठन की ओर से स्थानीय व शासन स्तर पर प्रयास किया गया है। अभी तक भुगतान नहीं होने के कारण स्कूल संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
लिहाजा अब छात्रों को निशुल्क प्रवेश नहीं लिया जाएगा। भटनागर ने बताया कि स्कूलों का पांच-छह वर्षों की शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। जब तक स्कूलों को बकाया भुगतान नहीं हो जाता तब तक स्कूल आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 में उक्त योजनान्तर्गत किसी बच्चे का दाखिला नहीं करेंगे।
बीएसए ने फिर भेजी डिमांड
बीएसए विनय कुमार ने बताया कि फिलहाल जनपद के अलग-अलग स्कूलों में कुल 2658 बच्चे आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के अंतर्गत शिक्षा पा रहे हैं। पिछले सत्र में यहां से 1 करोड़ 40 लाख रूपये की शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग शासन को भेजी गई थी लेकिन वहां से पूरी धनराशि स्वीकृत नहीं हुई बल्कि सिर्फ 39 लाख पर ही शासन ने स्वीकृति दी जो वितरित कर दी गई थी। इसके बाद फिर से डिमांड भेजी जा रही है। शासन से स्वीकृति के बाद सभी स्कूलों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-
