बांदा: मां की डांट से नाराज किशोरी ने खुद को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के बिसंडा क्षेत्र में बुधवार को मां की डांट से किशोरी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अलिहा गांव निवासी संजय उर्फ गुड्डू की 17 साल की बेटी को उसकी मां मीना ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने बुधवार को घर …

बांदा। जिले के बिसंडा क्षेत्र में बुधवार को मां की डांट से किशोरी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अलिहा गांव निवासी संजय उर्फ गुड्डू की 17 साल की बेटी को उसकी मां मीना ने डांट दिया था।

इससे क्षुब्ध होकर उसने बुधवार को घर में रखें तमंचे से गोली मार ली। पेट में लगी गोली से वह गंभीर रूप से घायल हुई। किशोरी को तत्काल जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। जहां पहुंचने की पूर्व ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

पढ़ें- UP Election 2022: मायावती ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- चुनाव जीतने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण

संबंधित समाचार