UP Election 2022: पीएम मोदी का कौशांबी में हुआ आगमन, कहा- सपा की सरकार में लूट लिया जाता था गरीबों का राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। मंझनपुर विधानसभा अंतर्गत पुलिस लाइन के पास पीएम मोदी का आगमन हुआ है। पीएम ने सिराथू विधानसभा प्रत्याशी/डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंझनपुर विधानसभा प्रत्याशी लाल बहादुर, चायल के अपना दल (एस)- बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल, चित्रकूट विधानसभा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मऊ विधानसभा से अवनीश द्विवेदी के लिए …

कौशांबी। मंझनपुर विधानसभा अंतर्गत पुलिस लाइन के पास पीएम मोदी का आगमन हुआ है। पीएम ने सिराथू विधानसभा प्रत्याशी/डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंझनपुर विधानसभा प्रत्याशी लाल बहादुर, चायल के अपना दल (एस)- बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल, चित्रकूट विधानसभा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मऊ विधानसभा से अवनीश द्विवेदी के लिए चुनावी जनसभा किया।

पीएम ने जनता से कहा कि आगामी 27 फरवरी को जब आप वोट देने जाएं तो बीजेपी-अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएं। गुंडे-माफियाओं के सरकार से छुटकारा पाएं। गरीबों का राशन लूट लिया जाता था. पहले एक जगह का राशन कार्ड होल्डर दूसरी जगह राशन नहीं ले सकता था. बीजेपी ने राशन कार्ड को पोर्टेबल बनाया।

पढ़ें- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 75.16 पर आया

संबंधित समाचार