मुरादाबाद : 24 फीसदी तक बढ़ी उद्योगों में बिजली की खपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद जोन में उद्योगों का विस्तार होने से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पांच साल पहले जहां उद्योगों में 5432.560 मेगा यूनिट तक बिजली की खपत थी, जोकि अब 24 फीसदी बढ़कर 6777.904 मेगा यूनिट पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले आवेदन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद जोन में उद्योगों का विस्तार होने से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पांच साल पहले जहां उद्योगों में 5432.560 मेगा यूनिट तक बिजली की खपत थी, जोकि अब 24 फीसदी बढ़कर 6777.904 मेगा यूनिट पहुंच गई है।

अधिकारियों के मुताबिक निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले आवेदन और 72 घंटे उद्योगों के लिए जरूरी एनओसी और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के चलते कनेक्शन में भी इजाफा हुआ है। जोन में 18 लाख, 96 हजार, 825 घरेलू उपभोक्ता हर महीने एक लाख, 3059 मेगा यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं। वहीं 17 हजार, 164 औद्योगिक क्षेत्र में हर महीने 17 हजार 596.25 मेगा यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं। वहीं एक लाख, 21हजार 330 व्यावसायिक क्षेत्र के उपभोक्ता हर महीने एक लाख 55 हजार 593 मेगा यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं।

विभागों पर 18 करोड़ बकाया
बिजली अधिकारियों ने सरकारी विभागों पर डेरा डालने की तैयारी कर ली है। सरकारी विभागों पर विभाग का 18 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार रिमाइंडर देने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी 10-20 फीसदी बिल का भुगतान करके इतिश्री कर लेते हैं।

इस बार का लक्ष्य
राजस्व वसूली बढ़ाकर बिजली व्यवस्था को और बेहतर करने के मकसद से इस बार 3386.87 करोड़ वसूली का लक्ष्य है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। लेकिन इस बार भी वसूली की रफ्तार सुस्त है। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 2008.12 करोड़ की वसूली हो चुकी है। जबकि एक माह में बाकि 1378. 75 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। ऐसे में निगम द्वारा सरकारी बकाएदारों को नोटिस भेजने की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद विभागों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।

उद्योगों के लिए निर्देश
प्रदेश सरकार की 72 घंटे में उद्योग शुरू करने की योजना के तहत निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को विभाग तरजीह देता है। ऐसे आवेदन आने के साथ एक दिन में ही बिजली का कनेक्शन पूरा करने का कार्य विद्युत निगम के अधिकारी कर रहे हैं।

उद्योगों को पूरी बिजली देने का प्रयास
विद्युत निगम मुख्य अभियंता पंकज ने बताया कि जिले के उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास विद्युत निगम का है। औद्योगिक कनेक्शन की संख्या भी बढ़ी है। फिलहाल मार्च तक लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 20 प्रतिशत उछला हिजाब का बाजार, स्टॉक घटा

संबंधित समाचार