UP Election 2022: सीएम योगी ने मंत्री मोती सिंह के समर्थन में की जनसभा, सपा पर जमकर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पट्टी विधानसभा के तरदहा में मंत्री मोती सिंह के समर्थन में जनसभा किया। सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही अपनी उब्लब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में गरीबों, दबे कुचले, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का …

प्रतापगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पट्टी विधानसभा के तरदहा में मंत्री मोती सिंह के समर्थन में जनसभा किया। सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही अपनी उब्लब्धियों के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में गरीबों, दबे कुचले, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का समाधान करके उन्हें स्वावलंबी बनाया है। सपा सरकार ने 2012 से 2017 के बीच पूरे प्रदेश में 18 हजार आवास स्वीकृत कराये थे जबकि बीजेपी सरकार ने पिछले 5 सालों में 43 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत किए हैं।

आने वाले 2 सालों में प्रदेश का कोई भी गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा। प्रतापगढ़ जिले में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुका है। अब जिले के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

पढ़ें- कानपुर: रेलवे महाप्रबंधक ने रेल पटरियों और गुमटी क्रांसिंग का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार