मुरादाबाद : नौ हजार घरों में शौचालय नहीं, सूची पोर्टल पर अपलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। जिले में नौ हजार 278 घरों में निजी शौचालय नहीं हैं। ऐसे में वंचित लोगों की सूची विभाग की ओर से शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। नए वित्तीय वर्ष में सरकार वंचित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए पैसा जारी कर सकती है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अक्तूबर …

मुरादाबाद/अमृत विचार। जिले में नौ हजार 278 घरों में निजी शौचालय नहीं हैं। ऐसे में वंचित लोगों की सूची विभाग की ओर से शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। नए वित्तीय वर्ष में सरकार वंचित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए पैसा जारी कर सकती है।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अक्तूबर 2014 से शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। पंचायत राज विभाग के तहत सभी ग्राम पंचायतों के माध्यम से घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग की ओर से अब तक एक लाख 89 हजार शौचालयों का निमार्ण कराया जा चुका है। जिला प्रशासन व मंडल की रिपोर्ट के बाद जिले को ओडीएफ यानि खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया। शिकायत मिलने पर दिसंबर 2019 में शौचालयों का सर्वे कराया गया, जिसमें नौ हजार घर ऐसे मिले जिनमें शौचालय नहीं बने हैं।

जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निजी शौचालयों के लिए जल्द ही धनराशि खातों में भेजी जाएगी। उम्मीद है इस वर्ष जिला शौच मुक्त हो जाएगा।

संबंधित समाचार