हरदोई: पोलिंग पार्टी को वापस लेकर आ रही बस की हुई टक्कर, एक की मौत, चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। थाना क्षेत्र के एक गांव में पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस की टक्कर से बुधवार की देर शाम घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। पुलिस ने चालक समेत बस को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के दुर्जना गांव …

हरदोई। थाना क्षेत्र के एक गांव में पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस की टक्कर से बुधवार की देर शाम घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। पुलिस ने चालक समेत बस को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के दुर्जना गांव में बुधवार की शाम अलीगंज ननखेरिया की चार पार्टियों को मतदान के बाद जिला मुख्यालय लेकर जा रही बस की टक्कर से दुर्जना गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र हुकुम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था।

गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक मौके पर पहुंचे।पुलिस ने चालक को बस समेत हिरासत में ले लिया है।

मामले में उसके पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।मृतक खेती बाड़ी करता था।वह तीन भाई व चार वहनों में सबसे बड़ा अविवाहित था।

पढ़ें- बुलंदशहर: स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

संबंधित समाचार