कौशांबी: टेम्पो पलटने से होमगार्ड की हुई मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक तिपाहिया यात्री वाहन के पलटने से एक होमगार्ड की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिराथू मंझनपुर रोड पर खुदागंज गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब मंझनपुर कस्बा से सिराथू की …

कौशांबी। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक तिपाहिया यात्री वाहन के पलटने से एक होमगार्ड की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिराथू मंझनपुर रोड पर खुदागंज गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब मंझनपुर कस्बा से सिराथू की ओर जा रहे टेम्पो का एक्सल टूट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में होमगार्ड के जवान शिव दत्त शुक्ला (50) की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार होमगार्ड रात्रि में विकास भवन में ड्यूटी कर अपने घर सिराथू लौट रहा था। हादसे में घायल छह यात्रियों को मामूली चोटें आयी है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

पढ़ें- मथुरा में चढ़ा होली का रंग, द्वारकाधीश मंदिर में जमकर नाचे भक्त

संबंधित समाचार