वाराणसी में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा और धूप के बाद आए बादल, हुई बूंदाबांदी
वाराणसी। जिले में मौसम का फेरबदल लगातार जारी है। पिछले एक हफ्ते तक भीषण ठंड को झेल रही भगवान शिव की नगरी अब तेज हवा के थपेड़े झेल रही है। इसके साथ ही मौसम में भी लगातार बदलाव जारी है। अब दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं गुरुवार को अचानक मौसम बदला और …
वाराणसी। जिले में मौसम का फेरबदल लगातार जारी है। पिछले एक हफ्ते तक भीषण ठंड को झेल रही भगवान शिव की नगरी अब तेज हवा के थपेड़े झेल रही है। इसके साथ ही मौसम में भी लगातार बदलाव जारी है। अब दिन में तेज धूप निकल रही है।
वहीं गुरुवार को अचानक मौसम बदला और तेज धूप के बाद अचानक बादल आ गए और शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही शहर में मौसम बदलने और बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दिन तक बदली वाला मौसम रहेगा और इसके तापमान में कुछ गिरावट होगी इसके बाद एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: कौशांबी: टेम्पो पलटने से होमगार्ड की हुई मौत, छह गंभीर रूप से घायल
