बहराइच: पुलिस के हत्थे चढ़ा छेड़छाड़ का आरोपी, पास्को एक्ट के तहत दर्ज है केस
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ युवक ने छेड़छाड़ किया। जिस पर …
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ युवक ने छेड़छाड़ किया। जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। उप निरीक्षक अशोक कुमार और रवि प्रताप की टीम ने चौकसाहार भंडारीपुरवा गांव निवासी रामू पुत्र किशोर लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: अब पहचान पत्रों के रंगों के जरिए होगी मतगणना एजेंटों की पहचान
