अयोध्या: तेज धूप के बाद भी हवाओं में सर्दी बरकरार, सेहत का रखे ख्याल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सर्दी का सितम समाप्त हो गया है लेकिन अभी भी सर्द हवाओं का दौर जारी है। जनपद में पिछले कई दिनों से सर्द हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा है। बदल रहे मौसम के साथ लोगों को स्वास्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना …

अयोध्या। सर्दी का सितम समाप्त हो गया है लेकिन अभी भी सर्द हवाओं का दौर जारी है। जनपद में पिछले कई दिनों से सर्द हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा है। बदल रहे मौसम के साथ लोगों को स्वास्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह दौर अभी जारी रहने वाला है। वही अस्पतालों में तीमरदारों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

सुबह और शाम की ठंड हवाओं के कारण जहाँ लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है वही दोपहर को तेज धूप भी निकल रही है। तेज धूप होने के बावजूद दोपहर को चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों को स्वास्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे व बुजुर्गों पर बदल रहे मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। हर घर में सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित कोई न कोई मरीज दिखाई दे रहा है।

चिकित्सकों का मानना है कि बदलते मौसम में खान पान व गर्म कपड़े लोगों को अभी भी पहनाने चहिए। आचार्य नरेन्द्र देव के मौसम विभाग की मानना है कि अगले 24 घंटे में जनपद में मौसम साफ रहने व हवा के सामान्य व सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने की संभावना है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें:-आगरा में धीरे-धीरे घट रहे कोरोना के मरीज, 24 घंटे में 31 मिले नए संक्रमित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात