अयोध्या: 25 फरवरी की शाम 6 बजे से बंद हो जाएगीं शराब की दुकानें
अयोध्या। जिले में 27 फरवरी को मतदान होना है। जिसके चलते शराब और मादक पदार्थों की सभी दुकानें शुक्रवार शाम से बंद हो जायेगीं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आदेश जारी कर दिए हैं। 25 फरवरी की शाम 6 बजे से मतदान की तारीख 27 फरवरी की शाम 6 …
अयोध्या। जिले में 27 फरवरी को मतदान होना है। जिसके चलते शराब और मादक पदार्थों की सभी दुकानें शुक्रवार शाम से बंद हो जायेगीं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आदेश जारी कर दिए हैं। 25 फरवरी की शाम 6 बजे से मतदान की तारीख 27 फरवरी की शाम 6 बजे जनपद की समस्त अंग्रेजी मदिरा, देशी मदिरा, बीयर शाप, माॅडल शाप सहित मादक पदार्थों की समस्त दुकानों को अनिवार्य रूप से बन्द रखने के आदेश दिए हैं।
जो भी दुकानदार आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-रूस-यूक्रेन के बीच तनाव पर व्लादिमीर क्लिट्स्को देशवासियों को दिया एकजुटता का संदेश
