चार चरणों में हो चुका है सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ : अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया/ बस्ती। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चार चरणों में समाजवादी पार्टी (सपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में …

बलिया/ बस्ती। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चार चरणों में समाजवादी पार्टी (सपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा “बुआ (मायावती) और बबुआ (अखिलेश यादव) की पिछली सरकारों ने प्रदेश की 22 करोड़ की जनता के हितों पर चोट पहुंचाने के साथ ही यहां की अर्थव्यवस्था को सबसे निचले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया था। 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार बनाने के बाद ऐसी व्यवस्था की कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दूसरे नंबर पर है।”

अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के अब तक के चार चरणों में सपा, बसपा तथा कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और भाजपा स्पष्ट जनादेश की ओर बढ़ती दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा “ सपा की जब उत्तर प्रदेश में सरकार थी तो गुंडे माफियाओं का विकास हो रहा था लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से गुंडे, माफियाओं को जेल में जाना पड़ा और उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते में अलग पहचान बनाई है।

2017 से पहले यहां के लोगो में भय व्याप्त रहता था लेकिन सरकार बनने के बाद से गुंडों,माफियाओं का जिस तरीके से सफाया हुआ है आज तक किसी भी पार्टी ने यह कार्य नहीं किया था क्योंकि सपा, बसपा,कांग्रेस इन लोगो को बढ़ावा देती है लेकिन अब उत्तर प्रदेश में गुंडे,माफिया नहीं चारो ओर बजरंगबली नजर आ रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाए तथा बेरोजगारी दूर कर दिया जाए। चार चरणों के चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीट जीत कर आ रही है इससे सपा, बसपा,कांग्रेस घबराकर पीछे भाग रही है। मतगणना होने से पहले ही सपा, बसपा, कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर ली हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चार चरणों के चुनाव में जिस तरीके से मतदाताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान करके एक मजबूत नीव बनाई गई है उस मजबूत नीव पर पूर्वांचल के लोग एक अच्छी इमारत बनाने काम करेगे। मुंडेरवा की बंद चीनी मिल को भाजपा सरकार ने चालू करके किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।

यह भी पढ़ें:-हिमाचल प्रदेश: दो पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित

संबंधित समाचार