चुनाव के समय ही अखिलेश को याद आते हैं मुसलमान : ओवैसी
बहराइच। आईएमआईएम के प्रमुख गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने तीन विधानसभा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश को चुनाव के समय ही मुसलमान याद आते हैं। गुरुवार को सआदत इंटर कॉलेज में प्रत्याशी मौलाना लईक व बलहा से …
बहराइच। आईएमआईएम के प्रमुख गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने तीन विधानसभा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश को चुनाव के समय ही मुसलमान याद आते हैं। गुरुवार को सआदत इंटर कॉलेज में प्रत्याशी मौलाना लईक व बलहा से जनाधिकार पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र गौड़ के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा, बसपा व कांग्रेस सहित भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नानपारा की समस्याओं को मुद्दे बताते हुए कहा यदि यहां से हमारा प्रत्याशी जीतेगा तो नानपारा को जिला बनाने के साथ नानपारा में रोडबेज बस स्टैण्ड बनाया जाएगा।

कोविड की दूसरी लहर में डबल इंजन की सरकार ने आपको क्या ऑक्सीजन, दवा दिया। उन्होंने कहा कि एक मंच पर ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा के साथ यदि जनता मिल गई तो जालिम हिल जाएगें। जेल में बन्द अल्पसंख्यक नेताओं को मोहरा बनाते हुए कहा जिसने अल्पसंख्यक लोगों के लिए लड़ा वह जेल में है, आजम खां ने मंत्रिमंडल में रहते हुए युवाओं को नौकरी दी आज जेल में है, अखिलेश बाहर है महाराष्ट्र में भी यही है गरीब, वंचित, कमजोर केवल वोट देने के लिए है अपनी हक की लड़ाई नहीं लड़ सकता है व देश मे इतने नेता इतने सांसद है मेरी गाड़ी पर गोली क्यो चली ये सोचनीय है फिर भी मुझे डर नही है।
सपा अपने को अल्पसंख्यको का नुमाइंदा बता रही है आप सोचना आपने 2017 में बीजेपी को वोट नही दिया तो कैसे जीती। इसके बाद शहर के गेंदघर मैदान में सांसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि अखिलेश को मुसलमानों की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। जबकि आजम खान समेत अन्य मुस्लिम नेताओं पर अत्याचार हो रहा है। कुछ नहीं बोला जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को तानशाह बताते हुए मुस्लिम समाज के साथ अन्याय करने की बात कही। यहां पर जिलाध्यक्ष के साथ प्रत्याशी राशिद जमील मौजूद रहे। शाम चार बजे के आसपास ओवैसी जरवल में कैसरगंज विधान सभा के प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने पहुंचे। यहां पर भाजपा, सपा और कांग्रेस पर हमला किया। जनसभा का संचालन जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी ने किया।
