बांदा में प्रियंका ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- गरीब को गरीब ही रहने देना चाहती है भाजपा
बांदा। आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है। राजनीतिक पार्टियां बड़ी-बड़ी जनसभाएं कर रही हैं। आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के मसकनवा में कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए वोट की अपील की। वहीं, बीजेपी सरकार पर जमकर …
बांदा। आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है। राजनीतिक पार्टियां बड़ी-बड़ी जनसभाएं कर रही हैं। आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के मसकनवा में कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए वोट की अपील की। वहीं, बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म और जाति की राजनीति कर रही है और गरीब को गरीब ही रहने देना चाहती है। जिस तरीके से आपके घर में कोई रहता है तो लोग उस से काम करवाते हैं फिर भी आप लोग ऐसी सरकारों पर वोट क्यों दे रहे हैं।
कहीं यह बड़ी बात
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैं मंच से पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या चुनाव के बाद राशन मिलेगा डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे या नहीं बढ़ेंगे। धर्म-जाति की राजनीति करने की साजिश है। जब मनरेगा था तो गरीबों को काम दिया गया था। यहां के लोग अन्य राज्यों में जाकर अपना हुनर दिखाते हैं लेकिन यहां पर लोगों के हुनर का कोई मतलब नहीं है। हमारी सरकार की तो 72 हजार करोड़ रुपये किसानों के कर्ज माफ किए गए थे। बिजली बिल हाफ की गए थे।
कांग्रेस पार्टी ने 40% महिलाओं को चुनाव में उतारा है। जिन महिलाओं के परिवार के साथ अत्याचार हुआ था, वह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी की नीति केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए है, चुनाव आ गया तो रो रहे हैं, माफी मांगे, अब राशन बांट रहे हैं। अगर लोगों को शिक्षित कर दिया जाएगा तो धर्म-जाति की राजनीति बंद हो जाएगी। मोदी जी को छुट्टा जानवरों की जानकारी नहीं थी। जब चुनाव आया तो छुट्टा जानवर याद आया है। यूपी में धर्म की राजनीति हो रही है। फिर भी आप लोग क्यों धर्म जाति के आधार पर वोट डालते हो। बीजेपी सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आती है और राज करती है। पीएम मोदी ने 16 हजार करोड़ रुपये में दो हवाई जहाज खरीदे हैं। किसानों को मारा जा रहा है।
प्रियकां ने गिनाये काम
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने 12 लाख नौकरी के पद खाली हैं। रेलवे को बेचने की बात कर रही है। यूपी में किसानों की जमीन उपजाऊ है, लेकिन उनकी उपज के दाम नहीं मिल रहे हैं। रोजगार नहीं है। महिलाओं को पुलिस में नौकरी दी जाएगी, जनता को 5 साल मुफ्त में राशन दिया जाएगा। इंटर पास छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी और कई योजनाओं का लाभ जनता को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने पर दिया जायेगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया के सामने बात करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कितनी भी एजेंशियां लगवा दी, गिरफ्तारी करवा दें लेकिन हम ऐसे बात जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे। सरकार को महंगाई और मुद्दे पर बात करनी चाहिए। परिवारवाद की बात कांग्रेस पार्टी पर करते हैं, परिवारवाद तो बीजेपी की पार्टी में भी है।
यह भी पढ़े-चुनाव के समय ही अखिलेश को याद आते हैं मुसलमान : ओवैसी
