अमरोहा : फाल्ट से 19 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, लोग रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। उच्च शक्ति विद्युत लाइन में फाल्ट होने से शहर में लगभग 19 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण नगरवासी जलापूर्ति के लिए भी तरस गए। घर में रखे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए। हसनपुर तहसील क्षेत्र के उझारी उप संस्थान से टाउन बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली उच्च शक्ति …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। उच्च शक्ति विद्युत लाइन में फाल्ट होने से शहर में लगभग 19 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण नगरवासी जलापूर्ति के लिए भी तरस गए। घर में रखे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए।

हसनपुर तहसील क्षेत्र के उझारी उप संस्थान से टाउन बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली उच्च शक्ति लाइन पर फाल्ट की वजह से शहर की बिजली बुधवार शाम 7 बजे से ठप रही। विद्युत कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई है। करीब एक लाख की आबादी को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के मुताबिक उच्च शक्ति लाइन पर इंसुलेटर में खराबी की वजह से समस्या पैदा हुई। रात होने की वजह से लाइन पर पेट्रोलिंग नहीं की जा सकी। गुरुवार सुबह फाल्ट तलाशने का कार्य शुरू किया गया है। विद्युत टीम ने लगभग 12:00 बजे फाल्ट को सही करके विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी।

एक लाख की आबादी को बिना बिजली परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि उच्च शक्ति विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। जो विद्युत कर्मियों ने फाल्ट सही करके सुचारू रूप से चालू करा दी गई है।

संबंधित समाचार