Russia Ukraine war: कम क्षमता के बाद भी पीछे नहीं हटेगा यूक्रेन, जानिए किसमें कितना दम? कौन से देश करेंगे किसका समर्थन
नई दिल्ली, अमृत विचार। रसिया यूक्रेन में युद्ध की खबर से तो आप सभी अब तक भली भांति परिचित हो ही गए होंगे। यह युद्ध अब लगभग पूरी तरह से छिड़ ही चुका है। सुबह से चल रहे इस युद्ध में अब तक यूक्रेन में 50 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 आम …
नई दिल्ली, अमृत विचार। रसिया यूक्रेन में युद्ध की खबर से तो आप सभी अब तक भली भांति परिचित हो ही गए होंगे। यह युद्ध अब लगभग पूरी तरह से छिड़ ही चुका है। सुबह से चल रहे इस युद्ध में अब तक यूक्रेन में 50 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 आम नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। वहीं, यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिक मारने की बात कही है। मगर अब बात आती है कि कौन सा देश कितनी सैन्य क्षमता रखता है। जाहिर सी बात है कि रसिया के पास सैन्य क्षमता यूक्रेन से अधिक है। मगर फिर भी यूक्रेन अपनी जिद पर अड़ा है। यूक्रेन का कहना है कि वह पीठ दिखाकर नहीं भागेगा। रूस का सामने से सामना करेगा।
किसके पास कितनी सैन्य क्षमता?
दोनों देशों में सैनिकों की बात करें तो यूक्रेन के पास केवल 2 लाख सैनिक है तो वहीं, रसिया के पास 8.5 लाख सैनिकों की क्षमता है। ठीक इसी तरह से यूक्रेन के पास केवल 2596 टैंक और 34 लड़ाकू विमान है। वहीं, रसिया के पास 12420 टैंक और 544 लड़ाकू विमान है। इतना ही नहीं 4173 जहाज और 772 जंगी जहाज रखने वाले रूस से 318 जहाज और केवल 73 जंगी जहाज वाला यूक्रेन लगातार टक्कर ले रहा है। इतनी कम सैन्य क्षमता होने के बाद भी यूक्रेन का कहना है कि वह रसिया के आगे नहीं झुकेगा।
कौन से देश कर सकते है यूक्रेन का समर्थन?
अगर हम बात करें कि इस युद्ध में यूक्रेन का समर्थन कौन से देश कर सकते है तो आपको बता दें कि नाटो में शामिल यूरोपियन देश बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, ब्रिटेन और अमेरिका पूरी तरह यूक्रेन का समर्थन कर सकते है। वहीं, बात करें रसिया की तो खबरों के मुताबिक क्यूबा, चीन, अर्मेनिया, कजाकिस्तान, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान जैसे देश रूस के समर्थन को आगे आ सकते है। हालांकि अभी देखना यह है कि कौन देश किसके समर्थन में खुलकर सामने आ रहा है।
यूक्रेन ने मांगी है भारत से मदद
हमला शुरू होने के बाद गुरुवार को यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी। कहा कि इस तनाव को दूर करने के लिए वह रूस से बात करें। जिसके बाद भारत ने भी दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने का आव्हान किया था। हालांकि अभी भी यह युद्ध लगातार जारी है। ऐसे में यह युद्ध अब किस मोड़ तक पहुंचेगा। इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा। मगर इस तनाव को देखते हुए सिर्फ इन दोनों देशों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर इसका असर पड़ेगा।
एक नजर में दोनों देशों की सैन्य क्षमता
यूक्रेन रुस
सैनिक 2 लाख 8.5 लाख
टैंक 2596 12420
लड़ाकू विमान 34 544
जहाज 318 4173
जंगी जहाज 73 772
