लखीमपुर-खीरी: ब्लॉक जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे युवक को दबोचा, दो साथी फरार
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र मंझरा के ब्लॉक जंगल में लगा खैर का पेड़ चोरी से काटकर ले जा रहे एक युवक को कर्मचारियों ने दबोच लिया, जबकि उसके दो अज्ञात साथी मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने पकड़े गए आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने प्रक्षेत्र प्रबंधक …
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र मंझरा के ब्लॉक जंगल में लगा खैर का पेड़ चोरी से काटकर ले जा रहे एक युवक को कर्मचारियों ने दबोच लिया, जबकि उसके दो अज्ञात साथी मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने पकड़े गए आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस ने प्रक्षेत्र प्रबंधक की तहरीर पर एक युवक को नामजद कर कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र मंझरा जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुर्रा भैसे प्रजाति के पशुओं का संरक्षण व संबर्धन किया जा रहा हैं। उन्नत किस्म के चारा बीजों का भी उत्पादन किया जाता है।
प्रक्षेत्र के समीप गांव विदौरा के दो युवक क्षेत्र के पचासा ब्लॉक जंगल में घुस आए और खैर का हरा पेड़ काटकर उसके बोटा बना लिया। बाद में बाइक पर लादने लगे। इसी बीच चौकीदार कमलेश की नजर पड़ गई। कमलेश ने शोर मचाते हुए चौकीदार चेतराम, सूरज व डेरी के कुछ अन्य कर्मचारियों की मदद से गांव विदौरा निवासी रिजवान को दबोच लिया।
मौके से लकड़ी व बाइक भी बरामद हुई, जबकि दो अज्ञात साथी भाग जाने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लकड़ी व बाइक कब्जे में ली है। पुलिस ने प्रक्षेत्र प्रबंधक की तहरीर पर रिजवान व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
अयोध्या में बंदर ने उतारा सपा का झंडा, बीजेपी नेताओं ने जमकर ली अखिलेश पर चुटकी
