उन्नाव: पशु प्रेमी ने गौवंशियों की दुर्दशा पर जनता से मांगा सहयोग, प्रशासन को कोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जनपद के जीव प्रेमी के रूप में विख्यात अखिलेश अवस्थी गोद मे बंदरो को लिए शहर के एक निजी स्थान पर बंद गौवंशियों की हो रही दुर्दशा के मामले में प्रशासन व जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं। बता दें …

उन्नाव। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जनपद के जीव प्रेमी के रूप में विख्यात अखिलेश अवस्थी गोद मे बंदरो को लिए शहर के एक निजी स्थान पर बंद गौवंशियों की हो रही दुर्दशा के मामले में प्रशासन व जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि जनपद समेत अनेक जिलों में गौवंशियों व अन्य जीवों की सेवा करने वाले जीव प्रेमी व गौरक्षक के रूप में विख्यात अखिलेश अवस्थी एक निजी गौशाला शहर के इन्द्रा नगर में संचालित करते हैं। बीते दिनों वह सुर्खियों में उस वक्त आ गये जब एक माननीय तथा प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होनें नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर स्वयं को आग के हवाले कर आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस की तत्परता की वजह से उनकी जान बच पाई थी।

लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गये थे। जिला अस्पताल में इस दौरान इनके समर्थकों की भारी भीड़ इकट््ठा हो गई थी। बीते 23 दिनों से वह एक निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज करा रहे है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो वायरल कर उन्होनें बंद गौवंशियों की हो रही दुर्दशा के मुद्दे को उठाकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

वीडियों के माध्यम से उन्होने प्रशासन का ध्यान भूख प्यास से मर रहे गौवंशियों की ओर किया है। और वीडियों में उस स्थान से अपने साथ लाये गये दुर्दशाग्रस्त गौवंशियों को भी दिखाया है। जिनका इलाज हनुमंत जीव आश्रय में किया जा रहा है। जब इस बावत पशु चिकित्साधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: पांचवें चरण के चुनाव के लिए एसपी ने 798 पुलिसकर्मियों को किया रवाना

संबंधित समाचार