बरेली: डीएम साहब, बिना हरियाली के कैसी स्मार्ट सिटी तैयार हो रही
बरेली,अमृत विचार। स्टेडियम रोड के चौड़ीकरण की राह में आ रहे दशकों पुराने 28 पेड़ों को काटने का पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध तेज कर दिया है। बुधवार को पर्यावरण प्रेमियों संग सपा नेताओं के विरोध करने पर विशालकाय पाकड़ पेड़ का कटान नगर निगम को रोकना पड़ा। हरे पेड़ों को बचाने के लिए गुरुवार को …
बरेली,अमृत विचार। स्टेडियम रोड के चौड़ीकरण की राह में आ रहे दशकों पुराने 28 पेड़ों को काटने का पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध तेज कर दिया है। बुधवार को पर्यावरण प्रेमियों संग सपा नेताओं के विरोध करने पर विशालकाय पाकड़ पेड़ का कटान नगर निगम को रोकना पड़ा।
हरे पेड़ों को बचाने के लिए गुरुवार को बरेली कॉलेज बरेली के विधि विभागाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार, सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, राजेश चौधरी, सरदार तेजपाल सिंह और विधि छात्र प्रतीक शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन डीएम वहां नहीं मिले तो सभी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मुलाकात की और उन्हें पेड़ों को बचाने के लिए शिकायती पत्र सौंपा।
इधर दिन में मुलाकात नहीं होने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने डा. प्रदीप को दो लोगों के साथ शाम को कैंप कार्यालय बुला लिया। शाम को डा. प्रदीप सपा नेता मयंक शुक्ला के साथ डीएम से मिलने कैंप कार्यालय पहुंचे और उन्हें शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान हरे पेड़ों को काटने की स्थिति अवगत कराया।
डीएम को बताया कि यह कैसी स्मार्ट सिटी है कि हरियाली को नष्ट कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने डीएम से पेड़ों का कटान रुकवाने की मांग की। डीएम ने नगर आयुक्त से इस संबंध में बात कर निर्णय लेने की बात कही। स्मार्ट सिटी के नाम पर बीते 6 माह में हजारों पेड़ों को शहर की सड़कों से हटा दिया गया।
सड़कें वृक्ष विहीन हो गई हैं। जिससे इंसान ही नहीं तमाम वन्य जीव भी बेघर हो गये हैं। डा प्रदीप कुमार ने बताया कि वन विभाग ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी तरफ से पेड़ न काटने की आख्या दी है। जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। पेड़ विहीन स्मार्ट सिटी में आक्सीजन और छाया के लिये तरसना होगा।
ये भी पढ़ें-
