Aly Goni Photos: 31 साल के हुए बिग बॉस 14 फेम अली गोनी, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लंदन में सेलिब्रेट कर रहे बर्थडे
मुंबई। बिग बॉस 14 के फेम अली गोनी आज 25 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो एक्टर ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तैयारी कर चुकी है। अपना बर्थडे एक्टर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लंदन में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अली गोनी ने बताया था कि वह तीसरी बार जैस्मिन भसीन …
मुंबई। बिग बॉस 14 के फेम अली गोनी आज 25 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो एक्टर ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तैयारी कर चुकी है।

अपना बर्थडे एक्टर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लंदन में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अली गोनी ने बताया था कि वह तीसरी बार जैस्मिन भसीन के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे।

एक्टर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी स्प्लिट्सविला 5 से बतौर कंटेस्टेंट से किया था।

इसके बाद बतौर टीवी एक्टर उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से की थी।

2015 में वह टीवी सीरियल ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ में ‘राज कपूर’ की भूमिका निभाई और फिर से दर्शकों पर छा गए। ‘ बहू हमारी रजनी कांत’, ‘ढाई किलो प्रेम’, और ‘नागिन 3’ जैसे शो में भी उन्हें खूब पसंद किया।

2020 में एली गोनी खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आए थे। एक्टर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अली इन दिनों एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

