बहराइच: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण जाता रहे हत्या की आशंका
बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित मादरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव जमीन को छू रहा है। ऐसे में ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र का मदरिया गांव सीमा के किनारे बसा हुआ है। गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत …
बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित मादरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव जमीन को छू रहा है। ऐसे में ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र का मदरिया गांव सीमा के किनारे बसा हुआ है। गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए तो पेड़ से एक ग्रामीण का शव लटका मिला। साथ ही शव जमीन को छू रहा था। शव मिलने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
युवक की पहचान मदरिया गांव निवासी राकेश कुमार (28) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव की फोटोग्राफी कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक नशेड़ी था। एक ईंट भट्ठे पर श्रमिक का काम करता था। परिवार में मां और बाप नहीं है। उसकी शादी भी नहीं हुई है। जांच अभी भी जारी है।
पढ़ें- आजमगढ़: कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए चलाया अभियान, किशोरों समेत 36704 लोगों को लगा टीका
