UP Election 2022: आदित्य ठाकरे ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- इस सरकार में धर्मों के बीच नफरत बढ़ी है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को सीएम योगी पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ‘धर्मों के बीच नफरत’ बढ़ी है और राज्य में अब बदलाव का समय आ गया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा कहा कि राजनीति लोगों के कल्याण के लिए …

लखनऊ। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को सीएम योगी पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ‘धर्मों के बीच नफरत’ बढ़ी है और राज्य में अब बदलाव का समय आ गया है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा कहा कि राजनीति लोगों के कल्याण के लिए होनी चाहिए। यह शिवसेना की राजनीति में परिलक्षित होता है। शासन धर्म के लिये नहीं बल्कि लोगों के कल्याण के लिए है। बीजेपी ने उन वादों को कभी पूरा नहीं किया जिसका पार्टी ने वादा किया।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने केवल घृणा और डर फैलाया. उन्होंने केवल यही बात की कि प्रदेश खतरे में है। यह श्रीराम की धरती है। यहां कोई खतरा नहीं है।

पढ़ें- बरेली: श्यामगंज में डलाव घर के पास युवक की गला रेत कर हत्या

संबंधित समाचार